भोपालमध्य प्रदेश

‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प: सीएम डॉ. मोहन यादव ने नेहरू नगर में सुनी ‘मन की बात’

​मुख्यमंत्री ने करूणाधाम मंडल के बूथ पर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं के साथ किया श्रवण

‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प: सीएम डॉ. मोहन यादव ने नेहरू नगर में सुनी ‘मन की बात’

नागरिकों को दिलाई स्वदेशी की शपथ

​मुख्यमंत्री ने करूणाधाम मंडल के बूथ पर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं के साथ किया श्रवण

​भोपाल,यशभारत। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज राजधानी भोपाल के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के करूणाधाम मंडल, वार्ड क्र. 27 के बूथ क्र. 48 पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना।
​कार्यक्रम के समापन के तुरंत बाद, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा संदेश दिया। उन्होंने वहाँ उपस्थित सभी लोगों को ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के तहत स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्थानीय को प्राथमिकता देने की शपथ दिलाई।
​स्वदेशी अपनाने पर जोर
​मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के हर कोने में किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों को दर्शाता है और यह समाज सेवा के संकल्प को सशक्त करता है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि राष्ट्र की आर्थिक प्रगति के लिए हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को अपनाए और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को प्राथमिकता दे।
​डॉ. यादव ने ज़ोर देकर कहा, “हमारा लक्ष्य है कि मध्य प्रदेश ‘आत्मनिर्भर भारत’ की नींव बने और इसमें स्थानीय नागरिकों की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।”
​उपस्थित रहे प्रमुख पदाधिकारी
​इस कार्यक्रम में विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति, मंडल अध्यक्ष मुकेश दिहाड़े, भानू सिसोदिया, शिवचरण रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और आमजन मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री के साथ ‘मन की बात’ सुनी और स्वदेशी अपनाने के संकल्प को दोहराया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button