जबलपुरमध्य प्रदेश

छठ पूजा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की मांग,उत्तर प्रदेश बिहार महासंघ ने महापौर से की मुलाक़ात

घाटों पर अस्थाई चेंजिंग रूम नदारत

जबलपुर,यशभारत। उत्तर प्रदेश बिहार महासंघ ने छठ पूजा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की मांग करते हुए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और एसपी को ज्ञापन सौंपा। महासंघ ने मांग की है कि छठ पूजा के दौरान घाटों पर पूजा के लिए सफाई और प्रकाश व्यवस्था जैसी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाए। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आगामी 26 अक्टूबर से छठ पूजा पर्व प्रारंभ हो रहा है। संस्कारधानी जबलपुर में बहुतायत में उत्तर भारतीय रहते है। चार दिवसीय महापर्व छठ, कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है। सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मैथिल मगध और भोजपुरी लोगों का सबसे बड़ा पर्व है। ये उनकी संस्कृति है। छठ पूर्व, ये एक मात्र ही बिहार या पूरे भारत का ऐसा पर्व है जो वैदिक काल से चला आ रहा है।

06 22

संस्कारधानी में भी लाखों की संख्या में लोग गौरीघाट, तिलवाराघाट, माढोताल, हनुमानताल, संजीवनी नगर, देवताल, गुलौआताल, अधारताल, गोकलपुर, रांझी आदि क्षेत्रों में स्थित ताल तालाबों में छठ पूजा करते हैं। इन स्थानों में बड़ी संख्या में महिला पुरुष बच्चे और बुजुर्ग पहुँचते है, जहाँ साफ सफाई और प्रकाश व्यवस्था अतिआवश्यक है, साथ ही घाटों पर बड़ी संख्या में व्रतधारी महिलाएं पहुँचती है, जिन्हें स्नान के बाद कपड़े बदलने की समस्या होती है। जबलपुर_उत्तरप्रदेश_बिहार_महासंघ के प्रवक्ता_पंडित_संदेश_कुमार_त्रिपाठी ने बताया कि आ ज प्रतिनिधि मंडल के द्वारा अतिरिक्त_पुलिस_अधीक्षक_अपराध_जितेंद्र_कुमार जी एवं शहर के प्रथम नागरिक महापौर__जगत_बहादुर_सिंह को ज्ञापन सौंप कर शहर की व्यवस्थाओं सुरक्षा,चेंजिंग रूम, साफ सफाई और अनेकों विषयों मे चर्चा की साथ में अध्यक्ष_कंदर्प_शर्मा_कार्यकारी_अध्यक्ष_विजय_मिश्रा ऋषिभान सिंह ठाकुर कुणाल शर्मा प्रेम तिवारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button