भोपाल
फांसी लगाकर मकान मिस्त्री ने दी जान, किस्त के विवाद की आशंका

फांसी लगाकर मकान मिस्त्री ने दी जान, किस्त के विवाद की आशंका
भोपाल, यशभारत: राजधानी के रातीबड़ इलाके में एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतकपेशे से एक मकान मिस्त्री का काम करता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीती देर रात राकेश अहिरवार पिता हरिचंद्र अहिरवार उम्र 28 वर्ष ने फांसी लगा ली। सुबह करिब 4 बजे परिवार वालों को घटना की सूचना मिली
परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि मृतक का कुछ समय पहले किस्त ईएमआई को लेकर किसी से आपसी वार्तालाप या विवाद हुआ था। आशंका है कि इसी कारण से उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की पुष्टि कर रही है कि क्या आत्महत्या के पीछे किस्त या किसी अन्य विवाद का दबाव था।







