जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

न्यूनतम तापमान में उछाल एक्यूआई भी बढा

Minimum temperature rises, AQI also rises

न्यूनतम तापमान में उछाल एक्यूआई भी बढा

जबलपुर यश भारत। दीपावली की रात हुई बारिश के बाद फिलहाल तो कोई बारिश दर्ज नहीं हुई लेकिन बीते दो दिनों से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज बुधवार की सुबह न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। इसके पूर्व मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया था। इस हिसाब से पिछले दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्थानीय मौसम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र निर्मित है जिसके कारण फूट फूट बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता

हवा में बढा प्रदूषण

इधर दूसरी तरफ प्रदेश में जबलपुर व ग्वालियर शक्ति प्रदूषित शहर रहे हैं। राजधानी भोपाल और आर्थिक राजधानी इंदौर में भी प्रदूषण बढा है। यदि सिर्फ जबलपुर की बात की जाए तो जबलपुर की गुप्तेश्वर क्षेत्र का औसत एक्यूआइ 339 पर पहुंच चुका है। जो चिंता बढ़ने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button