रीवा lमऊगंज जिले के हनुमना- सीधी मार्ग में पिपराही घाटी के पास सड़क हादसे में एक तेंदुए की मौत के बाद हड़कंप मच गया l वन विभाग के अमले ने तेंदुए का पीएम करवाया साथ ही मुकुंदपर में उसका अंतिम संस्कार किया गया है।
हनुमना सीधी मार्ग में तेंदुए की मौत प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना मानी जा रही है। पुलिस सहित वन विभाग की टीम अब दुर्घटनाकारित करने वाले वाहन की तलाश कर रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चालक ने सड़क पार कर रहे तेंदुए को बड़ी ही बेरहमी से कुचल दिया। जिससे तेंदुए की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। हनुमना सीधी मार्ग स्थित घोंघम पिपराही घाट पर हुए घटना की सूचना मिलने के बाद वन अमले की टीम मौके पर पहुंची और तेंदूए के शव को कब्जे में लेकर मुकुंदपुर जू भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। विदित हो कि मऊगंज जिले का हनुमना सीधी मार्ग वन्य क्षेत्र से लगा हुआ है जहां अक्सर वन्यजीव विचरण करते देखे जाते हैं। बीते काफी समय से क्षेत्र से सटे जंगल में तेंदुए का मूवमेंट था, जो रात में अक्सर सड़क पर दिखाई देता था । माना जा रहा है कि उक्त वन परिक्षेत्र में सक्रिय तेंदुआ ही सड़क हादसे का शिकार हुआ है। फिलहाल सड़क दुर्घटना में हुई वन्य जीव की मौत के बाद अब पुलिस वन महकमे की टीम मामले की जांच में लगी हुई है।
Back to top button