देश

युवक का शव कब्र से निकाला, गुत्थी सुलझाने फोरेंसिक जांच शुरू

Table of Contents

मंडला lजिले के मोहगांव थाना क्षेत्र के ठिहाई भानपुर गांव में लगभग छह माह पहले पेड़ पर लटके मिले युवक गोलू नंदा की मौत का मामला फिर से गरमा गया है। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए शनिवार को युवक के शव को कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा है। यह कार्रवाई पुलिस और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में की गई।

मृतक गोलू नंदा के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा से मिलकर यह शिकायत दर्ज कराई थी कि यह आत्महत्या का नहीं, बल्कि हत्या का मामला है। परिजनों की आशंका और नए सिरे से जांच की मांग पर एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और फोरेंसिक जांच के लिए शव को दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजने का आदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि शव की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की दिशा तय की जाएगी। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि घटना के हालात शुरू से ही संदिग्ध थे, इसलिए उन्हें इस नई जांच से न्याय की उम्मीद है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button