जबलपुरमध्य प्रदेश

शुरू हो गया ठंड का ट्रेलर पिक्चर अभी बाकी

न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज

जबलपुर यश भारत। ठंड की दस्तक शुरू हो गई है जिसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम भी शुरू हो गया है। रविवार की सुबह न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो ठंड में ट्रेलर दिखाना शुरू कर दिया है और आने वाले दिनों में पिक्चर भी सामने आ जाएगी। दिन के वक्त जहां कड़क धूप रहती है तो पिछले एक-दो दिनों से शाम ढलने के बाद ठंड का एहसास बढ़ने लगा है जो दिनों दिन और बढ़ने की संभावना है

मौसम के मिजाज में आ रहे बदलाव के बीच ताजा जानकारी देते हुए स्थानीय मौसम कार्यालय प्रभारी डी के तिवारी ने बताया कि रविवार की सुबह न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री नीचे रहा। जबकि आज सुबह आद्रता 89 प्रतिशत रही। इसकी पूर्व शनिवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि अक्टूबर माह में अब तक मात्र 103 मिली मीटर बरसात दर्ज की गई है। आने वाली 24 घंटे में भी मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार .दक्षिण-पश्चिम मानसून 10 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों से और अधिक पीछे हट गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा अब 18.5° उत्तर अक्षांश / 72° पूर्व देशांतर, अलीबाग, अहिल्यानगर, अकोला, जबलपुर, वाराणसी, रक्सौल और 28° उत्तर अक्षांश / 86° पूर्व देशांतर से होकर गुजर रही है।

आगामी 3–4 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के शेष भागों; पूरे झारखंड और छत्तीसगढ़; तथा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ भागों से भी दक्षिण-पश्चिम मानसून की और वापसी के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button