डिंडोरी l शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौरा में डेम नहर पुलिया के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला जिसके चेहरे और गले पर धारदार हथियार से गंभीर वार किए गए थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने शहपुरा पुलिस को सूचना दी और मौके पर पुलिस स्टाफ पहुंचा शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डिंडौरी के दिशा-निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी शहपुरा के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु टीम गठित की गई। जांच के दौरान मृतक की पहचान की गई और जानकारी सामने आई कि वह शराब व मांस खाने का शौकीन था तथा इसी कारण वह अक्सर गांव एवं आसपास के लोगों से उधार लेता था। साथ ही, मृतक का अपने पुत्र शिवकुमार मार्को से ज़मीन बेचने को लेकर विवाद भी चल रहा था।
मामले में संदेह के आधार पर जब मृतक के पुत्र शिवकुमार मार्को से गहन पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपने चाचा सिद्धू सिंह मार्को के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। दोनों ने 5 अक्टूबर की दरमियानी रात को घटना को अंजान दिया और रात्रि में चौरा डेम नहर के पुलिया के पास धारदार हथियार (बका) से मृतक पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार (वका), खून से सने कपड़े, मोटरसाइकिल एवं मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है। तथा आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया है। इस जघन्य हत्याकांड के खुलासे में थाना प्रभारी – अनुराग जामदार, सउनि नंदकिशोर झारिया, सउनि बिपिन जोशी, सउनि शेख आजाद, प्रधान आरक्षक 305 राघवेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक 37 कमलेश मरावी, प्रधान आरक्षक 73 प्रवीण अवस्थी, आरक्षक 17 अभिषेक पांडेय, शहपुरा पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित व प्रभावी कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी एवं क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस कटिबद्ध है।
Back to top button