सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भ्रमण कर लिया जायजा

जबलपुर,यशभारत।दुर्गा उत्सव पर्व के अवसर पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज अतुल सिंह कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने शुक्रवार रात्रि को शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण किया।
अधिकारियों ने थाना ओमती, लार्डगंज, कोतवाली, हनुमानताल, गोहलपुर, सुनरहाई, नुनरहाई, गढ़ाफाटक सहित बड़ी खेरमाई क्षेत्र में तैनात सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन कर प
उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की हौसला अफजाई की और उन्हें सतर्क रहकर कर्तव्य पालन के निर्देश दिए।
चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में सप्तमी, अष्टमी और नवमी को विशेष भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था विशेष रूप से शाम 6 बजे से प्रातः 5 बजे तक सक्रिय रखी गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों पर विशेष व्यवस्था
• बड़ी खेरमाई
• बूढ़ी खेरमाई
• त्रिपुर सुंदरी मंदिर, भेड़ाघाट
• शारदा मंदिर, बरेला
इन स्थानों पर जहां श्रद्धालु रात्रि 3 बजे से दर्शन एवं जलाभिषेक हेतु पहुँचते हैं, वहां विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर मधुर पटेरिया सहित संबंधित थाना प्रभारियों सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
जबलपुर को “संस्कारधानी” के रूप में जाना जाता है और यहाँ दुर्गोत्सव बड़े ही धार्मिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है।







