भोपालमध्य प्रदेश

पुलिस परिवार हमारे बल की असली शक्ति हैं-डीजीपी

पुलिस परिवार हमारे बल की असली शक्ति हैं-डीजीपी
-मां जगदंबे की आरती से हुआ मप्र पुलिस गरबा महोत्सव का भव्य शुभारंभ
-1200 से अधिक महिला एवं बालिकाओं ने किया गरबा
भोपाल, यशभारत। 
नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस वेल्फेयर सोसाइटी के तत्वावधान में पुलिस परिवारों के कल्याण और उत्सवधर्मिता को समर्पित भव्य गरबा महोत्सव का बीती रात पुलिस लाइन, नेहरू नगर स्थित परेड ग्राउंड में माँ जगदंबे की आरती के साथ शुभारंभ हुआ। यह गरबा महोत्सव दो दिवस 26 एवं 27 सितम्बर तक चलेगा। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने कहा कि पुलिस परिवार हमारे बल की असली शक्ति हैं।

1758958604 WhatsApp Image 2025 09 27 at 12.40.21 (1)

 

इस सांस्कृतिक आयोजन की शुरुआत तत्कालीन पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना की धर्मपत्नी प्रियंवदा सक्सेना द्वारा वर्ष 2022 में की गई थी। मप्र पुलिस कल्याण की इस नूतन पहल ने पुलिस परिवारों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव और आपसी सहयोग की परंपरा को और सुदृढ़ किया है। बीती रात से शुरू हुए इस भव्य गरबा महोत्सव को डीजीपी कैलाश मकवाणा की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा मकवाणा ने पूरे उत्साह और संवेदनशीलता के साथ इसे एक भव्य रूप दिया। उनकी प्रेरणा से पिछले दो सप्ताहों में डीआरपी लाइन तथा 23वीं, 7वीं और 25वीं वाहिनी में चार प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में पुलिस परिवार की महिलाओं और बालिकाओं ने गरबा नृत्य का अभ्यास किया। इन्हीं प्रशिक्षणों का परिणाम रहा कि आज लगभग 1200 महिला एवं बालिका प्रतिभागियों ने एक साथ गरबा प्रस्तुत कर इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया। इस अवसर पर डीजीपी कैलाश मकवाणा ने सभी पुलिस परिवारों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि पुलिस परिवार हमारे बल की असली शक्ति हैं। उनकी खुशी और संतोष ही हमारे कार्य का प्रेरणास्रोत है। यह गरबा महोत्सव इस अपनत्व और पारिवारिक भावनाओं का उत्सव है। गरबा स्थल पर पुलिस परिवार के सभी परिवारजन, अधिकारी और कर्मचारी उल्लास, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होकर इस आयोजन का आनंद लेते दिखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button