स्टेशन आने वाली पाइपलाइन ललपुर में फूटी, 5 घंटे से यात्रियो के सामने परेशानी बढी

जबलपुर यशभारत। मुख्य रेलवे स्टेशन पर ललपुर से सप्लाई होने वाली पाइपलाइन फूट जाने के कारण स्टेशन में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जानकारी के मुताबिक प्लेटफार्म नंबर एक में सायं 5 बजे से पानी की जटिल समस्या बनी हुई है। पाइपलाइन फूटने के चलते सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है और पिछले पांच घंटे से पानी की एक बूंद तक नसीब नहीं हुई।

घटना के बाद यात्रियों को स्टेशन परिसर में पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ा। स्टेशन पर इंतजार कर रहे यात्रियों के सामने लंबे सफर के दौरान पानी न मिलना बड़ी समस्या बन गई है।जानकारी के अनुसार सायं 5 बजे से पाइपलाइन में अचानक रिसाव शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे बड़ा रूप लेकर पूरी तरह फूट गई। इससे स्टेशन की सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई।इस संबंध मिली जानकारी के मुताबिक जहां नगर निगम टीम द्वारा रेलवे स्टेशन पर पानी की व्यवस्था कराई जा रही है वहीं रेलवे अधिकारियों इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए द्वारा सुधार कार्य किया जा रहा है। वहीं इस संबंध जानकारों ने बताया कि यह कोई पहली बार नहीं है इस तरह की समस्या सामने पूर्व में भी हो चुकी है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार मरम्मत दल मौके पर पहुंच चुका है, लेकिन पाइपलाइन के बड़े हिस्से के क्षतिग्रस्त होने के चलते सप्लाई बहाल होने में और समय लग सकता है। यह घटना साफ दर्शाती है कि स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की लापरवाही किस कदर बढ़ चुकी है।







