देश

बड़ी खबर : कटनी की 49 रेत खदानों की नए सिरे से होगी नीलामी, प्रदेश की 225 नई खदानों के लिए टेंडर, सात जिलों की 201 खदानों से होगा रेत का उत्खनन

कटनी, यशभारत। मानसून के दौरान इस बार हुई अच्छी बारिश से जिले में रेत की उपलब्धता बढ़ गई है। जो कि जिले के लिए वरदान सावित हुई है, तो वहीं अच्छी बारिश के चलते प्रदेश की नदियों नर्मदा, महानदी, चंबल, बेतवा, सिंध आदि में बार-बार आई बाढ़ ने प्रदेश में रेत की नई खदानें बना दी हैं। इससे 25 से अधिक नई रेत खदानें तैयार हो गई हैं। इसके साथ मौजूदा खदानों में भी रेत की मात्रा बढ़ गई है, जिसमे सबसे ज्यादा 49 खदानें कटनी जिले की हैं। शासन ने प्रदेश की सभी घोषित रेत खदानों का खनन पट्टा कॉर्पोरेशन को दिया है।
खनिज विभाग को अब तक कई खदानों की पर्यावरणीय अनुमति मिल चुकी है। खनिज विभाग के सूत्रों माने तो प्रदेश में इस साल 225 से अधिक नई खदानें मिलने वाली हैं। अधिक माइंस सरकारी खजाने को भी भरेंगी। माइनिंग कॉर्पोरेशन ने 7 जिलों में 201 खदानों की नीलामी शुरू कर दी है। कॉर्पोरेशन इन खदानों से रेत के खनन और विक्रय के लिए माइन डेवलपर कम ऑपरेटर का चयन करेगा। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले एमडीओ को तीन साल तक रेत खनन की लीज कॉर्पोरेशन देगा।

नई बनी खदानों का बनेगा माइनिंग प्लान

नई खदानों में कॉर्पोरेशन रेत की मात्रा का आकलन करवा रहा है। इसके बाद इनका माइनिंग प्लान बनाया जाएगा। इनकी अनुमतियां हो जाने के बाद इन्हें नीलामी में शामिल किया जाएगा। खनिज विभाग के अनुसार नदियों में आई बाढ़ के चलते बनी नई रेत खदानों का सर्वे कराया जाएगा। इनमें लाखों टन रेत एकत्रित हो गई है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इनकी नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जबकि नदियों के किनारे जिन लोगों के खेत हैं, उनमें भी बड़ी मात्रा में रेत जमा हुई है। यह लोग जिला प्रशासन से अनुमति लेकर रेत की बिक्री कर सकेंगे।

रेत की कीमतों पर भी दिखेगा असर

खनिज विभाग को कई और नई रेत खदानों की पर्यावरणीय अनुमति भी जारी हो गई है। इन सबको मिलाकर इस वर्ष प्रदेश को 225 से अधिक नई रेत खदानें मिलने वाली हैं। इससे निर्माण कार्यों के लिए भरपूर रेत मिलेगी। कई स्थानों पर रेत लाने की दूरी भी घटेगी। विभाग का मानना है कि ट्रांसपोर्टेशन कम होने के कारण रेत के दाम भी कम होंगे।

इनका कहना है

शासन ने प्रदेश की सभी घोषित रेत खदानों का खनन पट्टा कॉर्पोरेशन को दिया है रेत की खदानों को लेकर नए सिरे से टेंडर जारी किए है, जिसमे कटनी जिले की 49 खदानें भी शामिल है। इसकी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही है।
-रत्नेश दीक्षित, उप संचालक खनिज विभाग

यहां रेत खदानों की नीलामी भी शुरू
जिला खदानें भंडार
कटनी 49 2000000
जबलपुर 42 500000
शहडोल 34 1760000Screenshot 20250923 150051 Drive2IMG 20250923 WA0824 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button