सोशल मीडिया फ्रेंड ने फैशन डिजायनिंग की छात्रा के साथ की छेड़छाड़, जाति से किया अपमानित

सोशल मीडिया फ्रेंड ने फैशन डिजायनिंग की छात्रा के साथ की छेड़छाड़, जाति से किया अपमानित
-आरोपी ने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
भोपाल, यशभारत। परवलिया सडक़ थाना क्षेत्र में फैशन डिजायनिंग की एक छात्रा के साथ उसके इंस्टाग्राम फ्रेंड ने अश£ील छेड़छाड़ कर जाति से अपमानित किया। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। तंग आकर पीडि़ता ने पुलिस में शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय युवती परवलिया सडक़ स्थित एक कॉलेज से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही है। करीब एक साल पहले उसकी इंस्टाग्राम पर राजगढ़ निवासी अनुराग महेश्वरी से दोस्ती हुई थी। अनुराग भी भोपाल में रहकर पढ़ाई कर रहा है। दोनों के बीच पहले बातचीत होती थी, फिर आरोपी उसकी मल्टी में पास के ही फ्लैट में किराय से रहने लगा। इस दौरान दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिल शुरू हो गया। जल्द ही दोनों में नजदीकियां बढऩे लगी तो आरोपी युवक ने पीडि़ता के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। ऐसा करते वक्त आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीरें निकाली और वीडिया बना लिया। आरोपी की हरकतों के कारण युवती को उस पर शक होने लगा और जल्द ही उसने आरोपी युवक से दूरियां बनाना शुरू कर दिया। इस बात से नाराज युवक उसे धमकाने लगा और आए दिन आते-जाते वक्त उसका पीछा करना शुरू कर दिया। जब युवती ने उसकी इस हरकत का विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट कर जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। आरोपी युवक पीडि़ता को उसकी अश£ील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करनेे लगा था, इस बात से तंग आकर युवती ने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। इस केस में एससीएसटी एक्ट की धारा लगने के कारण जांच निरीक्षक स्तर के अधिकारी ही कर सकत हैं। चंूकि परवलिया थाना प्रभारी का प्रभार उप निरीक्षक के पास है इसलिए मामले की जांच के लिए केस डायरी देहता भोपाल के किसी निरीक्षक को सौंपी जा सकती है।







