जबलपुरमध्य प्रदेश
वर्षों से फरार मामलों के 233 वारंट तामील अवैध शराब और हथियारों की भी जप्ती

जबलपुर यशभारत।पुलिस ने कांबिंग गस्त के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने कई वर्षों से फरार 233 वारंट तामील किए हैं और अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इसी के तहत
पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 54 लीटर कच्ची और 437 पाव देशी शराब जब्त की गई है। इसके अलावा, अवैध हथियार लेकर घूमते हुए 4 आरोपियों को पकड़ा गया है और उनके पास से 4 चाकू जब्त किए गए हैं।
कांबिंग गस्त के दौरान पुलिस ने शहर और देहात के थानों में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें बनाई थीं। टीमों ने दबिश देते हुए कांबिंग गस्त के दौरान कई वर्षों से फरार वारंट तामील किए और अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी।







