ग्वालियरlग्वालियर शहर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर पर व्यवसायिक प्रतिद्वंदता के चलते कुछ लोगों ने कांच की बोतल तोडकर हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कातिलाना हमले का आरोप मनीष यादव और उसके भाई सोनू तथा नितिन सहित प्रशांत पर लगा है. इन लोगों ने सुबह के वक्त उस समय अरुण पर हमला किया गया। जब वो घूमने निकला था। स्थानीय लोगों की मदद से उसके घर वालों ने अरुण को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
गोला का मंदिर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पिंटो पार्क क्षेत्र में अरुण यादव रहता है और बिल्डिंग मटेरियल का काम करता है उसके पास ही मनीष यादव भी इसी व्यवसाय से जुड़ा हुआ है. दोनों में काम्पटीशन चलता है इसी खुन्नस में मनीष और उसके परिवार के लोगों ने अरुण पर हमला किया है।सुमन गुर्जर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,ग्वालियर ने कहा कि मामले की जांच जारी हैl
Back to top button