भोपाल

शादी का वादा कर प्रेमी कर रहा था 5 साल से बलात्कार- आरोपी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज

शादी का वादा कर प्रेमी कर रहा था 5 साल से बलात्कार- आरोपी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज

भोपाल, यशभारत। मिसरोद इलाके में एक युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोप उसके प्रेमी पर है, जो पिछले करीब पांच सालों से शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज क उसकी तलाश शुरू कर दी है।
एसआई श्वेता शर्मा ने बताया कि 24 वर्षीय युवती नर्मदापुरम जिले की रहने वाली है। वर्ष 2020 में एक कार्यक्रम के दौरान युवती की मुलाकात मनू सोनी नाम के  युवक से हुई थी। पहले दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई और फिर दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इस दौरान दोनों मिलने लगे। इसी बीच युवक ने युवती को मिलने के लिए एक होटल में बुलाया। जहां उसने पीडि़ता से शादी करने का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। उसके बाद से वह लगातार उसका शरीरिक शोषण कर रहा था। अभी कुछ दिन पहले उसने शादी करने से इंकार कर दिया और फरार हो गया। पीडि़त युवती ने प्रेमी से मिले धोखे से तंग आकर थाने पहुंच कर उसकी शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button