जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सीआईएसएफ और एमपावर ने ‘प्रोजेक्ट मन’ के तहत साझेदारी 3 साल के लिए बढ़ाई

प्रोजेक्ट मन' की शुरुआत नवंबर 2024 में एक साल के लिए हुई थी

सीआईएसएफ और एमपावर ने ‘प्रोजेक्ट मन’ के तहत साझेदारी 3 साल के लिए बढ़ाई

नई दिल्ली: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट (एबीईटी) के मानसिक स्वास्थ्य सामाजिक उद्यम एमपावर के साथ अपनी साझेदारी को अगले तीन साल के लिए बढ़ा दिया है। इस साझेदारी के तहत, ‘प्रोजेक्ट मन’ का विस्तार किया जाएगा, जिसका उद्देश्य सीआईएसएफ कर्मियों और उनके परिवारों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रदान करना है।

इस साझेदारी के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर औपचारिक रूप से एमपावर की अध्यक्ष प्रवीण शेख और संरक्षिका की उपाध्यक्ष सुधा सेंथिल ने 11 सितंबर को हस्ताक्षर किए। ‘प्रोजेक्ट मन’ की शुरुआत नवंबर 2024 में एक साल के लिए हुई थी। इस दौरान, 75,000 से अधिक सीआईएसएफ कर्मियों और उनके परिवारों को पेशेवर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलीं। इस पहल के कारण 2024 और 2025 में सीआईएसएफ में आत्महत्या की दर राष्ट्रीय औसत से कम रही।

समझौता ज्ञापन के विस्तार से, परामर्शदाताओं की संख्या 23 से बढ़कर 30 हो जाएगी, और सेवाओं का विस्तार पटना, अहमदाबाद, प्रयागराज, भोपाल, इंदौर, जम्मू, चंडीगढ़, जयपुर और कोचीन जैसे 8 और शहरों में होगा।

सीआईएसएफ के महानिदेशक राजविंदर सिंह भट्.टी ने कहा, “हमारे कर्मियों का कल्याण हमारी परिचालन उत्कृष्टता के लिए सर्वोपरि है।” उन्होंने कहा कि इस साझेदारी से बल मानसिक रूप से लचीला और भावनात्मक रूप से मजबूत बनेगा।

एमपावर की संस्थापक और अध्यक्ष, नीरजा बिड़ला ने कहा, “यह साझेदारी एक ऐसी संस्कृति बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जहां मानसिक लचीलेपन को शक्ति के रूप में पहचाना जाता है और भावनात्मक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button