मध्य प्रदेशराज्य

युवक की हत्या का खुलासा : साइकिल ले जाने की बात को लेकर पिता ने बेटों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम 

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिवस एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी जिसकी हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र सहित 3 लोगो को गिरफ्तार किया है।बरघाट एसडीओपी ललित गठरे ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि जिला चिकित्सालय सिवनी में मारपीट की चोटों से घायल एक व्यक्ति को ईलाज हेतु लाया गया था जिसकी मृत्यु हो गई है।

सूचना पर थाना कुरई पुलिस तत्काल जिला अस्पताल सिवनी पहुंची प्रार्थी प्रकाश परिहार पिता रामसिंह परिहार उम्र 30 साल निवासी दराशीखुर्द ने रिपोर्ट लेख कराया था कि दिनांक 09/09/2025 को रात्री करीबन 11/00 बजे इसके जीजा मृतक कोमल प्रसाद बोपचे पिता तातूलाल बोपचे उम्र 39 साल निवासी ग्राम धारनाकलां थाना बरघाट के साथ पंकज राहगंडाले, सरूपचंद राहंगडाले, अजय राहंगडाले निवासी दराशीखुर्द के द्वारा घर से सायकल ले जाने की बात पर से हत्या करने की नियत से डण्डा हाथ मुक्का से ग्राम दराशीखुर्द में कोमल प्रसाद बोपचे के साथ मारपीट किये थे एवं अधमरा कर वहीं छोडकर भाग गये थे जिसकी ईलाज के दौरान जिला चिकित्सालय सिवनी में मृत्यु हो गई है।

रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध कायम किया गया। विवेचना के बाद आज आरोपी पंकज राहगंडाले पिता सरूपचंद राहंगडाले उम्र 27 साल, अजय राहंगडाले सरूपचंद राहंगडाले उम्र 24 साल तथा सरूपचंद राहंगडाले पिता भागचंद राहगंडाले उम्र 52 साल सभी निवासी ग्राम दराशीखुर्द गिरफ्तार किया गया है। 

 इस कार्यवाही में एस. तेकाम थाना प्रभारी कुरई, उपनिरीक्षक अजय जायसवाल,सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र डोंगरे, भूपेन्द्र सिंह नागेश्वर, अजय सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक संतोष धुर्वे, महेन्द्र परतेती, मनोज गोहिया राजेश माथरे, आरक्षक आविनाश पाण्डेय, चंचलेश नरवरे, यशपाल उइके शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button