देशी पिस्टलों का सौदागर पुलिस गिरफ्त में, 5 पिस्टल जब्त
ग्राहक के इंतजार में था आरोपी

जबलपुर,यशभारत। संजीवनी थाना अंतर्गत बायपास के समीप एक मोटरसाइकिल में घूम रहे देशी पिस्टल के एक सौदागर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 पिस्टल और दो कारतूस बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी पूर्व में भी अवैध हथियारों के मामले पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बायपास में निशानदेही पर आरोपी लालमाटी निवासी आशीष मिश्रा को पकड़ा है। आरोपी मोटरसाइकिल में घूम कर ग्राहक का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ा तो उसके पास से पांच देसी पिस्टल मिली। यह पिस्टल युवक पेंट में खोंसा हुआ था।
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी आशीष मिश्रा पूर्व में भी देशी पिस्टल बेचने के आरोप में बेलबाग थाने में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस आरोपी से देशी पिस्टल लाने की जगह और सप्लाई करने के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि उन्होंने आरोपी के बताए ठिकानों पर छानबीन शुरू कर दी है, जिससे इस कारोबार में शमिल अन्य लोगो के संबंध में जानकारी मिलने की उम्मीद है।







