भोपाल

संयुक्त संचालक की कार से जेवरात व पर्स चोरी -सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ अज्ञात चोर, एक सप्ताह बाद दर्ज कराई एफआईआर

संयुक्त संचालक की कार से जेवरात व पर्स चोरी
-सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ अज्ञात चोर, एक सप्ताह बाद दर्ज कराई एफआईआर
भोपाल, यशभारत।
छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंडी बोर्ड की संयुक्त संचालक की कार से अज्ञात व्यक्ति पर्स चुराकर ले गया। पर्स में सोने के जेवरात और दस्तावेज रखे हुए थे। वारदात के वक्त अज्ञात व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पहले तो संयुक्त संचालक ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी की अपने स्तर पर तलाश करती रहीं, लेकिन जब आरोपी को कोई पता नहीं चला तो कल थाने पहुंच कर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
एसआई प्रीतम सिंह ने बताया कि शिवाजी नगर निवासी सविता झानिया पति अंतिम कुमार(43) मंडी बोर्ड में संयुक्त संचालक हैं। गत 4 सितंबर को वह विदिशा मंडी का निरीक्षण करने गई थी। जहां से लौटते वक्त शाम करीब सात बजे वह अयोध्या बायपास स्थित सीएनजी पंप पर रूकीं थी। इस दौरान वह मोबाइल पर बात करने के लिए कार से उतर गई और उनका ड्राइवर पेशाब करने चला गया। इस दौरान कार का गेट खुला था, इसी बात का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने कार की सीट पर रखा पर्स चुरा लिया। पर्स में सोने का मंगलसूत्र, सोने की बालियां और आईडी समेत जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। चोरी की वारदात के बाद उन्होंने पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति कार से पर्स चुराता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर आरोपी की तलाश शुरू की थी, लेकिन आरोपी को कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने कल थाने पहुंच कर शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button