सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जोबा ग्राम के समीप एक सड़क हादसा हो गया जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पत्थर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार घंसौर ग्राम से जोबा ग्राम जा रहा था जब वह ग्राम के समीप पहुंचा तो बाइक कीअनियंत्रित होकर पत्थर से टकरा गई।
जिसके कारण बाइक सवार जमीन पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। जिसे सिर एवं शरीर के अन्य जगह चोटें आ गई। घायल का नाम मयंक परते पिता चेत राम परते उम्र 40 वर्ष है जो किसानी करते हैं। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्षियों ने पुलिस और 108 वाहन में दी जिसके बाद घायल को लोगो की मदद से एम्बुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार बाद घायल की स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। जिस जगह यह हादसा हुआ वहां लोगो का व वाहनों का आना जाना अधिक होता है। यदि घटना के समय लोग मौजूद होते या वाहन आते जाते होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया का कहना है कि सूचना मिली थी कि बाइक हादसा हुआ है। फिलहाल जांच की जा रही है। पुलिस लगातार लोगो से अपील कर रही है कि सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं। बाबजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं और हादसो को अंजाम दे रहे हैं।
Back to top button