जबलपुरमध्य प्रदेश

सपनों की नई उड़ान, स्कूटी के साथ प्रतिभाशाली टॉपर्स को सौंपी गई स्कूटी की चाबी

मॉडल हाई स्कूल में 162 मेधावी विद्यार्थियों को दी गई स्कूटी

जबलपुर यशभारत।मध्यप्रदेश में सरकार की ई-स्कूटी योजना से हजारों छात्रों के चेहरे पर मुस्कान आई है।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शासकीय स्कूलों के 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी की चाबी प्रदान कर बधाई व उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. प्रदेश के 7,832 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की गई हैं।

वहीं जबलपुर के मॉडल हाई स्कूल में इस योजना के तहत 162 मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी दी गई. महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और विधायक अशोक रोहाणी,नीरज सिंह और अभिलाषा पांडे ने अपने हाथों से छात्र छात्राओं को स्कूटी की चाभी सौंपी. महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में ये योजना बच्चों के लिए मददगार साबित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button