भाजपा ने घोषित किए दमोह जिले के पदाधिकारी, कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

भाजपा ने घोषित किए दमोह जिले के पदाधिकारी, कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी
दमोह, यश भारत। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा दमोह जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए बताया कि इस टीम में युवाओं, महिलाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं।घोषित सूची के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर सुमन उपाध्याय, संजय सेन, अमित बजाज, करन सिंह लोधी, संजय यादव, मनोज तिवारी और रामचन्द्र परिहार को नियुक्त किया गया है।
वहीं महामंत्री पद की जिम्मेदारी रामेश्वर चौधरी, अरुण तिवारी और महेश पटेल को सौंपी गई है।
मंत्री पद पर श्यामला उरैया, कपिल गुप्ता, भारत सिंह लोधी, सुधा सेन, भारत यादव, विनिता कुसरेत और रामू नागदेव को जगह दी गई है।कोषाध्यक्ष का दायित्व सुरेश पटेल को मिला है, जबकि सह कोषाध्यक्ष के रूप में कृपाशु खरे को जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यालय मंत्री बने देवकीनंदन पटेल और सह कार्यालय मंत्री बने दिलीप चौरसिया।
इसके अलावा मीडिया प्रचार की कमान गिर्रज जैन संभालेंगे और सह मीडिया प्रचार प्रमुख के रूप में सिसरन जैन को नियुक्त किया गया है।भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि नई टीम संगठन को मजबूती प्रदान करेगी और आने वाले समय में पार्टी के कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करेगी।







