मध्य प्रदेशराज्य

मैहर नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बड़ा फैसला : 8 से 17 सितंबर तक रहेगा बंद, श्रद्धालुओं से यात्रा योजना में सावधानी बरतने की अपील

Table of Contents

मैहर। माँ शारदा देवी धाम मैहर में आगामी नवरात्रि मेले की तैयारियों एवं रोपवे के मेंटेनेंस कार्य को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन एवं रोपवे प्रबंधन ने बड़ा निर्णय लिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रोपवे सेवा 8 सितंबर से 17 सितंबर तक बंद रहेगी। इस अवधि में श्रद्धालु रोपवे की सुविधा का लाभ नहीं ले सकेंगे।

प्रशासन द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि सुरक्षा, सुचारु संचालन तथा आवश्यक मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। रोपवे का संचालन पुनः 18 सितंबर से सामान्य रूप से प्रारंभ कर दिया जाएगा।

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय इस सूचना का विशेष ध्यान रखें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। नवरात्रि पर्व के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा पूर्व में भी प्रभावी उपाय किए जाते रहे हैं, जिन्हें इस बार और अधिक सुदृढ़ रूप से लागू किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button