भोपाल में धूमधाम से हुआ गणेश प्रतिमा विसर्जन,भावुक हुए लोग
महापौर ने लिया व्यस्थाओं का जायजा, लोगों से की अपील

भोपाल यशभारत। अनंत चतुदर्शी के साथ राजधानी भोपाल में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। जिला प्रशासन ने लोगों की सुविधाओं को देखते हुए अलग अलग जगह पर विसर्जन कुंड बनाए हैं। शनिवार को दिन भर गणेश प्रतिमाएं लेकर लोग कुंड में पहुंचे। जहां सुरक्षा इंतजाम के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। भदभदा, प्रेमपुरा घाट में गणेश विसर्जन किया साथ ही खटनापुरा में भी गणेश विसर्जन किया गया। भोपाल में गणेश प्रतिमा विसर्जन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। दस दिनों तक घर.घर और पंडालों में विराजे गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई देने के लिए शहरवासियों ने जुलूस निकालते हुए पारंपरिक ढोल.नगाड़ों बैंड और भक्ति गीतों के साथ नगर भ्रमण किया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरयाए अगले बरस तू जल्दी आ के नारे भक्त लगाते रहे।
शहर के प्रमुख घाटों पर उमड़ी भीड़

शहर के प्रमुख विसर्जन घाटों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ने लगी। नगर निगम और जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिस बलए गोताखोरए होमगार्ड और आपदा प्रबंधन की टीमें पूरे दिन तैनात रहीं। तालाबों के किनारे बैरिकेडिंग की गई और नावों की सहायता से श्रद्धालुओं की सुरक्षा की गई। बड़े तालाब, भोजताल, छोटा तालाबए शाहपुरा तालाब और कलियासोत डैम प्रमुख विसर्जन स्थल रहे जहां हजारों गणेश प्रतिमाओं का विधि.विधान से विसर्जन किया गया।
इस दौरान भक्तों में अपार उत्साह देखने को मिला। महिलाएं कलश और थाल सजाकर गिरीश पुत्र गणपति को विदाई देने पहुंचींए वहीं युवा ढोल.ढमाकों की थाप पर झूमते.गाते रहे। कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं ने भी शोभायात्राओं का आयोजन कियाए जिनमें आकर्षक झांकियांए रंग.बिरंगी रोशनियां और पारंपरिक वेशभूषा लोगों को आकर्षित करती रहीं।
पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने इस बार भी इको.फ्रेंडली प्रतिमाओं के विसर्जन को बढ़ावा दिया। शहर में अलग.अलग स्थानों पर कृत्रिम तालाब बनाए गए जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिमाओं का विसर्जन किया। प्रशासन ने अपील की थी कि प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी प्रतिमाओं का विसर्जन प्राकृतिक तालाबों में न किया जाए। साथ ही पूजा सामग्री को अलग से संग्रहित कर पुनर्चक्रण के लिए भेजा गया। भोपाल कलेक्टर और महापौर ने विसर्जन स्थलों का जायजा लिया।
अरेरा हिल्स दुर्गा नगर में भावुक हुए भक्त
गणपति विसर्जन के साथ ही भोपाल का माहौल भक्तिमय से भावुक हो गया। शहर के अरेरा हिल्स दुर्गा नगर में भक्त भावुक हो गए। लोगों का कहना था कि दस दिनों तक चलह पहल रही बहुत अच्छा लग रहा था, लेकिन गणेश जी यहां से जा रहे सभी लोग भावुक हैं लोगों की आंखें नम हैं। दूसरी ओर सभी ने अगले वर्ष गणपति को और अधिक धूमधाम से आमंत्रित करने का संकल्प लिया। युवाओं का कहना है कि मन बहुत उदास है। सभी लोग श्रद्धा भाव के साथ पूजन पाठ करते थे। महिलाओं का कहना है कि दस दिनों तक आरती सजाई पूजा की। ऐसा लग रहा है कि गणेश जी नहीं हमारे घर का सदस्य जा रहा है। सभी स्वस्थ्य रहें मस्त रहें यही कामना सभी ने की है।







