गुम हुए मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे पुलिस ने गुम हुए 40 मोबाईल बरामद किए

गुम हुए मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे
पुलिस ने गुम हुए 40 मोबाईल बरामद किए
भोपाल, यशभारत।
राजधानी में संपत्ति संबंधी अपराध पर नियंत्रण रखने के लिए पुलितस सीईआईआर पोर्टल कीद मदद ले रही है। यह पोर्टल लोगों के गुम हो रहे मोबाइल को ढूंड निकलने में भी काफी मददगार साबित हो रहा है। इसी पोर्टल की मदद से गोविंदपुरा पुलिस ने 40 गुम हुए मोबाइल बरामद कर लोगों को सौंप दिए। अपने गुम मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-2 गौतम सोलंकी, सहायक पुलिस आयुक्त गोविंदपुरा अदिति बी. सक्सेना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना गोविंदपुरा अवधेश सिंह तोमर ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 40 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पिछले कुछ दिनों में थाना पुलिस को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गुम हुए मोबाइलों के संबंध में आवेदन और शिकायत प्राप्त हुई थी। इन घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस साइबर पोर्टल सीईआईआर पर सर्चिंग हेतु डाला गया था, सर्चिंग के दौरान थाना गोविंदपुरा की साइबर टीम ने उक्त गुम हुए मोबाइलों के सीईआईआर पोर्टल में प्राप्त लोकेशन के आधार पर जानकारी प्राप्त कर विभिन्न नंबरों को ट्रैक कर 40 मोबाइल फोन बरामद किए गये हैं। इन मोबाइलों को उनके मालिकों को सौंपा गया है। गुम हुए मोबाइल फोन मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस टीम का आभार माना है।






