जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर : बड़े फुहारे क्षेत्र में आवारा जानवरों का आतंक, निगम की लापरवाही पर उठे सवाल

गणेश उत्सव में बढ़ा हादसों का खतरा

जबलपुर, यश भारत । शहर का प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र बड़ा फुहारा इन दिनों आवारा जानवरों के आतंक से जूझ रहा है। सड़कों पर गाय, बैल और कुत्तों के झुंड आमतौर पर घूमते नजर आते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को हर पल दुर्घटना का डर बना रहता है।

इन दिनों गणेश उत्सव के चलते देर रात तक बाजारों में रौनक रहती है। लोग अपने परिवारों के साथ दर्शन व खरीदारी के लिए निकलते हैं, लेकिन अचानक बीच सड़क पर आ जाने वाले इन जानवरों के कारण कई बार अफरा-तफरी की स्थिति बन जाती है। हाल ही में कुछ छोटे हादसे भी हो चुके हैं, जिनमें लोगों को चोटें आई हैं।

स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शहर के बाहरी क्षेत्रों में आवारा जानवरों का उत्पात पहले से ही लोगों के लिए परेशानी का सबब है, लेकिन अब शहर के हृदय स्थल में इस तरह की स्थिति बड़ी दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रही है।

शहरवासी निगम से मांग कर रहे हैं कि तुरंत प्रभाव से बड़े फुहारे सहित मुख्य बाजार क्षेत्रों में से आवारा जानवरों को पकड़ा जाए, ताकि नागरिक सुरक्षित वातावरण में उत्सव का आनंद उठा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button