देश

जीएसटी काउंसिल की आज अहम बैठक

टैक्स स्लैब में हो सकता है बदलाव

नई दिल्ली, ईएमएस। आज से दो दिन के लिए जीएसटी काउंसिल की बैठक होने वाली है जिस पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई है। ये दो दिवसीय मीटिंग 4 सितंबर तक चलेगी। मीटिंग की खासियत टैक्स स्ट्रक्चर में होने वाले बदलावों को माना जा रहा है। दरअसल, इस बार टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव हो सकते हैं जिसमें सरकार 4 टैक्स स्लैब को घटाकर 2 करने का फैसला ले सकती है। अगर ऐसा हुआ तो 2017 में त्रस्ञ्ज लागू होने के बाद ये सबसे बड़ा टैक्स बदलाव होगा।

खत्म होंगे GST के 12% और 28% टैक्स स्लैब

जीएसटी काउंसिल की आज 56वीं बैठक दिल्ली में होगी। पीएम मोदी ने 15 अगस्त को लालकिले से भी जीएसटी काउंसिल मीटिंग के बारे में घोषणा की थी। इस बैठक के बाद देश में केवल 2 स्लैब-5% और 18% लागू हो सकते है जबकि वर्तमान में लागू 112% और 28% टैक्स स्लैब को समाप्त किया जा सकता है। माना जा रहा है कि इसे टैक्स सिस्टम को और सरल और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।

सस्ते होंगे ये सामान

जीएसटी रिफॉर्म से जुड़े प्रस्तावों के लागू होने के बाद रोजमर्रा के इस्तेमाल होने वाली चीजों के दाम कम होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसमें नमकीन, साबुन, कपड़े और तेल शामिल हैं। स्लैब में बदलाव होने के बाद जूते, टीवीस एसी और मोबाइल फोन के दाम भी घट सकते हैं।

खाने-पीने के सामान सस्ते होंगे

जीएसटी बैठक में जीरो जीएसटी स्लैब के दायरे में भी सरकार द्वारा इजाफा किया जा सकता है। इससे कई जरूरी सामानों के सस्ते, खासतौर पर खान-पान की चीजों के दाम कम होने की उम्मीदें लगाई जा रही है। इनमें शामिल फूड प्रोडक्ट इस प्रकार है: कोको बेस्ड चॉकलेट, पेस्ट्री, आइसक्रीम, पास्ता, पराठा और कॉर्नफ्लेक्स।

शिक्षा से जुड़े सामान भी होंगे सस्ते

सरकार के पास शिक्षा से जुड़ी चीजों को भी जीएसटी फ्री करने का प्रस्ताव रखा है। इसमें मैप्स, वाटर चार्ट, दीवारों वाले मानचित्र और ग्लोब के साथ पेंसिल, शार्पनर और प्रैक्टिस बुक भी सस्ते हो सकते हैं। इसके अलावा, हैंडलूम उत्पादों के दाम भी घट सकते हैं। 1000 रुपये से कम के जूते, सीमेंट रेडी मिक्स कंक्रीट पर भी दाम घटाने की बात कही गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button