जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर पुलिस लाईन में बलवा मॉक ड्रिल

पुलिस ने उपद्रवियों पर पाया काबू

जबलपुर यशभारत। आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुये सभी प्रकार की चुनौतियों से निपटने व शांति पूर्वक सौहाद्रपूर्ण वातावरण मे सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउंड पर बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया।

02 40

एसपी के निर्देश पर बलवा मॉक ड्रिल रिहर्सल परेड में पुलिस जवानों की अलग-अलग टीम बनाई गई, जिससे टियर गैस पार्टी, अश्रु गैस पार्टी, लाठी पार्टी, राइफ़ल पार्टी, मेडिकल पार्टी, वाटर केनन पार्टी एवं को अपना-अपना कार्य तय कर दिशा निर्देश दिए गए।

माक ड्रिल में टियर गैस के गोले दागे, उपरांत आंसू गैस के गोले छोड़े तब भी प्रदर्शनकारी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे थे, तब पुलिस द्वारा अलाउंसमेंट कर चेतावनी दी गई, किन्तु प्रदर्शनकारियों को उग्र होता देख कर पुलिस टीम द्वारा लाठी चार्ज भी किया। अनियंत्रित भीड़ को रोकने एवं सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से बचाने के लिए मजिस्ट्रेट के आदेश उपरांत फायर किए गए, जिसमें कुछ प्रदर्शनकारी घायल हो गए एवं कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए जिन्हें उपचार हेतु डॉक्टर की टीम द्वारा एम्बुलेंस से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button