भोपालमध्य प्रदेश

परशुराम जयंती पर प्रोग्रेसिव ब्राह्मण फेडरेशन का पोस्टर लॉन्च, समाज उत्थान का लिया संकल्प

परशुराम जयंती पर प्रोग्रेसिव ब्राह्मण फेडरेशन का पोस्टर लॉन्च, समाज उत्थान का लिया संकल्प

भोपाल, यश भारत। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर राजधानी भोपाल में धार्मिक और सामाजिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। शहर के परशुराम मंदिर परिसर में प्रोग्रेसिव ब्राह्मण फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संगठन का आधिकारिक पोस्टर लॉन्च किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विप्र समाज के प्रबुद्धजन, गणमान्य नागरिक, युवा कार्यकर्ता एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के पूजन अर्चन के साथ हुई जिसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने पोस्टर का अनावरण किया। पोस्टर के माध्यम से समाज में एकता, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और युवाओं को संगठित करने का संदेश दिया गया। इस दौरान वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित होकर शिक्षा, संस्कार और सामाजिक समरसता के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। प्रोग्रेसिव ब्राह्मण फेडरेशन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ना और युवाओं को सकारात्मक दिशा देना है। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने समाज उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं और अभियानों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही यह भी कहा गया कि संगठन भविष्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित करेगा। समारोह के अंत में सभी उपस्थित जनों ने समाज के विकास और एकता को मजबूत करने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button