भोपाल

व्हीआईपी कैफे में परोसी जा रही थी शराब -कैफे संचालक और मैनेजर पर केस दर्ज, सवा लाख की शराब जब्त

व्हीआईपी कैफे में परोसी जा रही थी शराब
-कैफे संचालक और मैनेजर पर केस दर्ज, सवा लाख की शराब जब्त
भोपाल, यशभारत।
बैरागढ़ इलाके में संचालित व्हीआईपी कैफे में अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब परोसी जा रही थी। कैफे में शराब पिलाने के लिए आबकारी विभाग से लाइसेंस भी नहीं लिया गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने जब कैफे पर छापा मारा तो वहां पर मौजूद लोगों को शराब परोसी जा रही थी। वहीं पुलिस ने तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। जिसकी कीमत करीब सवा लाख रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी संचालक और मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस कार्रवाई के दौरान आरोपी संचालक फरार हो गया। पुलिस ने मैनेजर को गिरफ्तार किया है।
एसआई सचिन वर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ईसाई कब्रिस्तान के पास व्हीआईपी कैफे संचालित होता है, जिसमें आने वाले लोगों को अवैध तरीके से शराब परोसी जा रही है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम ने देर रात करीब ढाई बजे कैफे पर छापा मारा। इस दौरान कैफे में मौजूद लोग शराब पीते हुए मिले। इसके साथ ही जब पुलिस ने कैफे की तलाशी ली तो वहां से 181 बोतल, 64 क्वाटर कुल 125 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब सवा लाख रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में कैफे संचालक बैरागढ़ निवासी जीतू गंगवानी और मैनेजर कमल केसवानी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इस कार्रवाई के दौरान आरोपी संचालक जीतू गंगवानी मौका पाकर फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार मैनेजर से शराब पिलाने के लाइसेंस के संबंध में पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने आबकारी विभाग से शराब पिलाने का कोई लाइसेंस नहीं लिया है, आरोपी बिना लाइसेंस के लोगों को शराब परोस रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button