जबलपुरभोपालमध्य प्रदेश
नववर्ष से एक दिन पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पुलिस ने चार सौ शराबियों को पकड़ा

भोपाल। नववर्ष से एक दिन पहले सड़कों पर बड़े पैमाने पर उतरी पुलिस ने करीब चार सौ शराबियों को पकड़ा। पुलिस द्वारा शाम से ही कॉम्बिंग गश्त करते हुए करीब 1200 चाकूबाज और गुंडे बदमाशों की जांच कर 120 पर कार्रवाई की है। इसी दौरान 81 व्यक्ति अधिक नशे में वाहन चलाते हुए भी पकड़े हैं। इसके अलावा 338 शराबियों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पकड़ा गया है।
इस दौरान करीब 1300 संदिग्ध बदमाशों की जांच की गई, जिनमें से 963 के खिलाफ विभिन्न मामलों में कार्रवाई की गई। पुलिस कार्यवाही का उद्देश्य न्यू ईयर पर शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर अंकुश लगाना है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई अभी जारी रहेगी।







