देश

बुलेट रफ्तार से कार ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को हवा में उड़ाया

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा

गाजियाबाद। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे बड़ा सड़क हादसा सामने आया है जहां ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बेकाबू कार ने तेज रफ्तार में उड़ा दिया इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ड्यूटी दे रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी विपिन कुमार को तेज रफ्तार एर्टिगा कार ने टक्कर मारकर उड़ा दिया टक्कर इतनी जोरदार थी कि विपिन कई फीट हवा में उछल कर दूर जा गिरे विपिन को मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराए गया है लेकिन उनकी हालत गंभीर है सड़क दुर्घटना का ब्ब्ज्ट रोंगटे खड़े करने वाला है इसमें दिख रहा है कि कार अचानक दायीं ओर मुड़ी और उसने रोड किनारे खड़े ट्रैफिक पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार के साथ हिट किया।

कार ड्राइवर फरार

गाजियाबाद में दिल्ली.मेरठ एक्सप्रेस.वे पर ये हादसा होने के बाद साथी ट्रैफिक पुलिसकर्मी भागा और उसने तुरंत ही एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी वीडियो में दिख रहा है कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैफिक पुलिसकर्मी की ओर बढ़ती है उसकी स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे से कम नहीं रही होगी तेज रफ्तार कार को अपनी ओर आता देख विपिन कुमार सकपका जाते हैं और बचने की कोशिश करते है लेकिन कुछ सेकेंडों के भीतर सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि वो बच नहीं पाए एक्सीडेंट करके कार ड्राइवर फरार हो गया |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button