आत्मशुद्धि का महापर्व पर्वराज पर्यूषण 28 अगस्त से, जैन मंदिरों में रोजाना सुबह शाम होंगे विविध कार्यक्रम

कटनी, यश भारत। जैन समाज के आत्मशुद्धि का महापर्व पर्वराज पर्युषण पर्व आगामी 28 अगस्त से शुरू हो रहे हैं, जो कि 6 सितम्बर तक सम्पन्न होंगे। जैन पंचायत सभा के अध्यक्ष संजय जैन एवं मंत्री विनी जैन ने बतलाया कि पर्व के अवसर पर प्रतिदिन सुबह नगर के सभी जैन मंदिरों में अभिषेक पूजन, शांतीधारा एवं जैन बोर्डिंग हाऊस में प्रात: 9 बजे से परम पूज्य पदम् सागर जी सागर जी महाराज के मांगलिक प्रवचन, दोपहर 2.30 बजे से ग्रंथराज तत्वार्थ सूत्र की मंगल वाचना रात्रि में सांगानेर से पधारे पण्डित जितेंद्र शास्त्री झालौन के दस धर्मों पर मांगलिक प्रवचन होंगे, इसके पश्चात अनेक सास्कृतिक कार्यक्रम संस्थाओं द्वारी प्रस्तुत किये जाएंगे। चातुर्मास महा उत्सव संयोजक सिंघई पंचम जैन, अरविन्द जैन ने बतलाया कि कार्यक्रमों को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए दिगम्बर जैन पंचायत महासभा, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप मेन, जैन मिलन, अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला परिषद, गुरुभक्त मंडल, पाठशाला परिवार, बंगला जैन मंदिर, महिला परिषद, जिनासा परिवार, बालिका मंडल, नवयुवक मंडल, जैन सोशल ग्रुप रॉयल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ समाज जनो ने तैयारियां प्रारंभ कर दी है।







