कटनीमध्य प्रदेश

बिना दस्तावेज पान मसाला एवं गुटखा का परिवहन, जीएसटी की दबिश, तीन वाहनों को किया जब्त

कटनी, यशभारत। जीएसटी आयुक्त जबलपुर लोकेश कुमार लिल्हारे के मार्गदर्शन में सीजीएसटी अधिकारियों द्वारा विशिष्ट सूचना के आधार पर विगत एक सप्ताह में जबलपुर, कटनी एवं छतरपुर में लगातार प्रभावी अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग द्वारा दिन.रात ऑपरेशन संचालित कर कई वाहनों को रोका गया, जो बिना समुचित दस्तावेजों के अथवा कम मूल्य घोषित कर माल का परिवहन कर रहे थे। जबलपुर में तीन ट्रक सूखी सुपारी से भरे हुए पकड़े गए, जिनके वाहन क्रमांक यूपी 65 टी 9457, बीआर 04 जीए 2699 एवं यूपी 61 बीटी 8535 हैं। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि इन वाहनों में लदे माल का मूल्य परिवहन दस्तावेजों में वास्तविक बाजार मूल्य से काफी कम दर्शाया गया है। इसके अतिरिक्तए टीएमटी बार्स से भरा एक वाहन जबलपुर में एक वाहन कटनी में तथा एक वाहन छतरपुर में पकड़ा गया। वहीं कटनी में पान मसाला एवं तंबाकू से भरा हुआ एक वाहन क्रमांक आरजे 11 जीसी 8408 को बिना समुचित दस्तावेजों के परिवहन करते हुए पकड़ा गया। इन सभी मामलों में माल एवं संबंधित दस्तावेजों को सीजीएसटी अधिनियमए 2017 के प्रावधानों के अंतर्गत सत्यापन हेतु रोका गया है तथा विस्तृत जांच की जा रही है। ये कार्रवाई विभाग की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा हैं, जिसके अंतर्गत जीएसटी चोरी के प्रति शून्य सहनशीलता मिशन चलाया जा रहा है। सीजीएसटी जबलपुर आयुक्तालय ने स्पष्ट किया है कि कर चोरी को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ऐसे दिन.रात चलने वाले अभियानों को भविष्य में भी लगातार जारी रखा जाएगा।
पान मसाला लोड कटनी जा रहे ट्रक को पकड़ा
उधर दूसरी तरफ पान मसाला से भरे ट्रक को दिल्ली से कटनी बिना ई-वे बिल के ले जाया जा रहा था। जीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि राजस्थान पासिंग ट्रक में माल लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर जीएसटी की टीम ने कटनी रोड पर ट्रक को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में ट्रक ड्राइवर कोई भी दस्तावेज नहीं दे पाया। बिना किसी वैध डॉक्यूमेंट परिवहन करने पर अधिकारियों ने ट्रक को जब्त कर लिया और दस्तावेजों के साथ माल की पड़ताल के लिए वाहन को मुख्यालय ले गए। अब इस मामले की जांच करने में टीम जुट गई है। जीएसटी के संभागीय कमिश्नर लोकेश कुमार लिल्हारे के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button