मध्य प्रदेशराज्य

रात में किया डांस, सुबह बीमार और दो दिन बाद मौत :स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुई थी 10वीं की छात्रा बेहोश, मेडिकल में थी भर्ती 

Table of Contents

मंडला lमंडला के पिपरिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बेहोश होकर गिरी छात्रा की रविवार रात मौत हो गई। वह नागपुर के अस्पताल में भर्ती थी। की हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां से परिजन उसे नागपुर ले गए थे। छात्रा शिल्पा मरावी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में 10वीं में पढ़ती थी। भाजपा मंडल अध्यक्ष आकाश पांडे ने एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य और होस्टल अधीक्षक पर लापरवाही के आरोप लगाए। उन्होंने जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

पिता बोले- 14 अगस्त को डांस कर रही थी

शिल्पा के पिता लोकेश कुमार मरावी प्राथमिक शाला चरगांव में टीचर हैं। उन्होंने शिल्पा का सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है, जो कि 14 अगस्त की रात का है। इसमें शिल्पा डांस करते हुए नजर आ रही है। लोकेश ने बताया कि 15 अगस्त को शिल्पा कार्यक्रम के दौरान अचानक बेहोश हो गई थी, उसे जबलपुर ले जाया गया। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर नागपुर ले गए। डॉक्टर ने बीमारी की वजह इन्फेक्शन बताया था। इससे पहले रात में हॉस्टल में ही छात्राओं ने मस्ती की थी। इसमें शिल्पा ने एक गाने पर डांस किया था। एक छात्रा ने मोबाइल से इसे रिकॉर्ड भी कर लिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। जबलपुर और मंडला की मेडिकल टीम ने विद्यालय का दौरा किया। स्कूल और छात्रावास को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। परिसर में विशेष सफाई और ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। बाकी बच्चों को सरकारी वाहनों से उनके घर भेजा गया है।

15 अगस्त को समारोह के दौरान बीमार पड़े थे बच्चे

दरअसल, 15 अगस्त को समारोह के दौरान शिल्पा सहित 13 बच्चे बीमार पड़ गए थे। जिला स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद 12 बच्चों को दवाई देकर वापस भेज दिया गया। इसके बाद 16 अगस्त को बीमार छात्रों की संख्या बढ़ने पर निवास से मेडिकल टीम स्कूल पहुंची। मेडिकल टीम ने 9 छात्र और 7 छात्राओं को जिला अस्पताल मंडला में भर्ती कराया। छात्र-छात्राओं का उपचार किया जा रहा था। मंडला जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ विजय धुर्वे के अनुसार, एक बच्चे को बुखार न उतरने के कारण जबलपुर रेफर किया गया है। 4 बच्चों की निगरानी जारी है। शेष बच्चों को छुट्टी दे दी गई है।

ये छात्र-छात्राएं बीमार हुए

रोहित तेकाम -10 वीं

अजय मरावी -6 वीं

ओमकुमार परते -9 वीं

सुमित कुमार मरावी -10वीं

संदीप मरावी -6वीं

खेमराज सैयाम -10वीं

नारायण मरावी -10वीं

रागिनी मरावी -7वीं

शारदा वाड़ीवा -10वीं

उमा कुंजाम -6वीं

कीर्ति परस्ते -9वीं

पिंकी धुर्वे -9वीं

गोमती सरवटे 9वीं

आशा मरावी- 10वीं

अभिषेक उररेती- 9वीं

लकी तेकाम- 9वीं

मेडिकल टीम द्वारा जांच की गई थी। डॉ. विजय पैगवार के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने 16 अगस्त को स्कूल में मौजूद सभी छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था। उस समय स्कूल में 61 छात्र और 44 छात्राएं उपस्थित थीं। जांच में 10 छात्रों और 2 छात्राओं में सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण मिले। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। स्कूल की टीचर अंजलि ने बताया था एक-दो दिन से बच्चों की तबीयत खराब है। इन्हें वायरल इंफेक्शन हो गया। ज्यादातर बच्चों को कोल्ड फीवर है।

अफसर बोले- पीएम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

सीएमएचओ डॉ. डीजे मोहंती ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर अंशुल व डॉक्टर जागृति की टीम बनाई गई है। विसरा प्रिजर्व कर एनालिसिस के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चलेगा। वहीं, जनजाति कार्य विभाग सहायक आयुक्त वंदना गुप्ता ने बताया, बच्ची ने कार्यक्रम में 5-10 मिनट का डांस किया है। यदि वह बीमार होती, तो परफॉर्मेंस नहीं दे सकती थी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। निवास एसडीएम सीएल वर्मा ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। जांच दल गठित किया गया है। साथ ही, विभाग द्वारा भी जांच की जा रही है। परिवार को 50 हजार रुपये आर्थिक सहायता दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button