देश

मुंहास पहुंचने पर अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी क्रांति सिंह का अभिनंदन, राजगौड़ क्षत्रिय समाज ने आयोजित किया सम्मान समारोह

कटनी, यशभारत। अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी क्रांति सिंह का कटनी जिले के प्रवास के दौरान राजगौड़ क्षत्रिय समाज द्वारा आत्मीय अभिनंदन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने इस मौके पर उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि देश की नेशनल महिला क्रिकेट टीम में शामिल होकर उन्होंने पूरे समाज का मान बढ़ाया है।

कटनी जिले के मुहास पहुंचने पर सबसे पहले उन्होंने हनुमान जी के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। इसके उपरांत वे मुंहास धर्मशाला में आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुई। यहां समाज के सदस्यों ने उनका पुष्पगुच्छ और फूल मालाओं से आत्मीय अभिनंदन किया। राजगौड़ क्षत्रिय समाज के उपाध्यक्ष रंजीत सिंह ने उन्हें प्रतीक चिन्ह के रूप में रानी दुर्गावती की प्रतिमा भेंट की। समाज की ओर से भगवान श्रीराम जी की प्रतिमा भी भेंट की गई।

कार्यक्रम में समाज के सदस्य पंचम सिंह, गणेश सिंह, देवी सिंह, कोमल सिंह, महराज सिंह, गुमान सिंह, तुलसी सिंह, पहलवान सिंह, रविशाह, हरिसिंह, माखन सिंह, हरपाल सिंह, महीप सिंह, चंदन सिंह, अनूप सिंह, जयसिंह, बालेश्वर सिंह, राजू सिंह, बहादुर सिंह, जवाहर सिंह, सीताराम सिंह आदि सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।Screenshot 20250818 113638 WhatsApp2

Screenshot 20250818 113653 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button