पिकअप और बाइक की ठोकर, युवक की मौत, वाहन चालक मौके से फरार, सिमराकलां में दुर्घटना
कटनी/पवई, यशभारत। पवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिमरा कलां में सोमवार शाम करीब 5 बजे एक दर्दनाक सडक़ हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गईए जबकि हादसे के बाद पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसारए ग्राम सिमरा खुर्द निवासी सोनेलाल कुशवाहा पिता लाखन कुशवाहा उम्र 30 वर्ष घरेलू कार्य से पवई जा रहा था। जैसे ही वह सिमरा कलां मोड़ पर पहुंचाए तभी पवई से मोहंद्रा की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप से उसकी जोरदार ठोकर हो गई। ठोकर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसी रास्ते से मोहंद्रा की ओर जा रहे चंचल भारद्वाज ने ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने पिकअप वाहन की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पवई पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर छा गई है।कटनी/पवई, यशभारत। पवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिमरा कलां में सोमवार शाम करीब 5 बजे एक दर्दनाक सडक़ हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गईए जबकि हादसे के बाद पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसारए ग्राम सिमरा खुर्द निवासी सोनेलाल कुशवाहा पिता लाखन कुशवाहा उम्र 30 वर्ष घरेलू कार्य से पवई जा रहा था। जैसे ही वह सिमरा कलां मोड़ पर पहुंचाए तभी पवई से मोहंद्रा की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप से उसकी जोरदार ठोकर हो गई। ठोकर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसी रास्ते से मोहंद्रा की ओर जा रहे चंचल भारद्वाज ने ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने पिकअप वाहन की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पवई पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर छा गई है।







