ड्रग तस्कर यासीन ने शादी का झांसा देकर होटल कोटयार्ड में युवती से किया रेप -करीब एक साल तक करता रहा शारीरिक शोषण, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

ड्रग तस्कर यासीन ने शादी का झांसा देकर होटल कोटयार्ड में युवती से किया रेप
-करीब एक साल तक करता रहा शारीरिक शोषण, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
भोपाल,यशभारत।
राजधानी में एमडी ड्रग तस्करी के मामले के आरोपी यासीन मछली के खिलाफ एक युवती ने बलात्कार का केस दर्ज कराया है। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर एमपी नगर स्थित होटल कोटयार्ड में बुलाकर बलात्कार किया। आरोपी करीब एक साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा और फिर बाद शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया है।
थाना प्रभारी जयहिन्द शर्मा के मुताबिक 29 वर्षीय युवती मूलत: मंडला की रहने वाली है। वह गोवा में प्रायवेट नौकरी करती है। करीब साल पहले उसकी मुलाकात ड्रग तस्कर यासीन अहमद मछली से एक पब में हुई थी। पहली मुलाकात के बाद शुरू हुई बातचीत जल्द ही दोस्ती में बदल गई। इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे से मोबाइल पर बातें भी करने लगे। बाद में आरोपी यासीन ने युवती को मिलने के लिए एमपी नगर स्थित होटल कोटयार्ड में बुलाया, जहां उसने पीडि़ता से शादी करने का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद से वह लगातार उसका शरीरिक शोषण कर रहा था। अभी कुछ समय पहले ही यासीन ने पीडि़ता से शादी करने से इनकार कर दिया था। उसके बाद से वह पीडि़ता को समझाने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच युवती नौकरी के लिए गोवा चली गई थी। जहां पर उसे ड्रग तस्करी के मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच द्वारा यासीन मछली के पकड़े जाने का पता चला। वहीं पीडि़ता को पता चला कि आरोपी यासीन मछली ने उसकी तरह अन्य कई युवतियों का शोषण किया है और वह किसी से शादी नहीं करेगा। इसके बाद पीडि़त युवती कल भोपाल पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई।
यासीन को आज रिमांड पर ले सकी है कोहेफिजा पुलिस:-
ड्रग तस्कर यासीन अहमद मछली के खिलाफ कोहेफिजा, अरेरा हिल्स समेत अन्य थानों में विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। चूंकि कोहेफिजा पुलिस को आरोपी यासीन मछली से पूछताछ कर कुछ सामान भी बरामद करना है। इसलिए कोहेफिजा पुलिस आज उसे रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अपील कर सकती है। क्योंकि आज यासीन मछली को कोर्ट में पेश होना है। सूत्रों की माने तो क्राइम ब्रांच भी आज पूछताछ के लिए आरोपी को रिमांड की अपील कर सकती है।






