मध्य प्रदेशराज्य

तत्वों ने युवकों के साथ की जमकर मारपीट, वायरल वीडियो… पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

गोटेगांव यशभारत। समीपवर्ती थाना गोटेगांव के अंतर्गत झौंतेश्वर चौकी के ग्राम श्रीनगर में कुछ युवकों के साथ बेरहमी से की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटनाक्रम करीब एक माह पुराना बताया जा रहा है।

एक माह पूर्व हुई घटना में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामान्य मारपीट का मामला बनाया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब पूरे मामले में कुछ कहने से बच रही है। पुलिस चौकी झौंतेश्वर ने बीते दिवस बगासपुर निवासी युवक विनय मेहरा की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 296, 115, 3, 5 बीएसएन के तहत आरोपी अमीर खान, शहजाद खान, जैद खान एवं शिवम यादव के खिलाफ मामला कायम किया। इसके बाद किसी प्रकार की कोई कार्रवाई पुलिस के द्वारा नहीं की गई। इस मामले में तर्क दिया जा रहा है कि डॉक्टर ने मुलाहजा में जो रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है। उसके तहत मामला कायम किया गया है। जिस धारा में सात साल की सजा का प्रावधान होता है। उसके तहत आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, इसलिए उनकी किसी प्रकार की कोई गिरफ्तारी नहीं की गई, परंतु पुलिस ने एक माह तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की। उसकी फाइल दबा कर रखे रहे। जब मंगलवार को श्रीनगर गांव में की गई क्रूरता पूर्ण मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस के होश उड़ गए और बुधवार को आनन-फानन में गोटेगांव पुलिस थाना के एक कमरे में गुपचुप तरीके से पुलिस चौकी झौंतेश्वर के प्रभारी दिलीप सिंह कार्रवाई में जुटे रहे। समूचे मामले में एक माह बाद एकाएक तनाव के हालात बन गये। क्योंकि उस अमानवीय मारपीट के समूचे घटनाक्रम का उस समय बनाया गया वीडियो अभी एक दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में कुछ युवकों द्वारा दो युवकों को निर्वस्त्र कर क्रूरता से पीटते हुए देखा जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि आरोपियों ने युवकों के प्राइवेट पार्ट पर भी हमला करने से परहेज नहीं किया।

झोतेश्वर चौकी पुलिस एवं गोटेगांव पुलिस ने मामले को सामान्य मारपीट समझ कर करवाई कर दी थी वही पीडि़त युवक भी बेज्जती का घूंट पीकर शांत होकर बैठ गए। तभी करीब 2 दिन पहले इस अमानवीय मारपीट के मामले ने तब तूल पकड़ा । जब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और जिसने भी यह वीडियो देखा तो मारपीट देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। वायरल वीडियो को देखकर जहां हिंदू संगठन आक्रोशित हो उठे । वहीं विश्व हिंदू परिषद ने भी एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर इन लोगों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। हालात की गंभीरता को देखते हुए अब ग्राम श्रीनगर में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की है। वहीं तनाव को देखते हुए संप्रदाय विशेष की कई दुकानें आज बंद रही। वायरल वीडियो जब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया तो अब पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए कार्यवाही की है। जहां एडिशनल एसपी संदीप भूरिया, एएसडीओपी मनीष त्रिपाठी, थाना प्रभारी सराफ दलबल के साथ श्रीनगर पहुंचे। पूरे मामले में अब तक चार आरोपी आमिर खान, जैद खान, साजिद खान एवं शिवम यादव सहित चार आरोपियों को हिरासत में लिया है । जबकि दो अन्य लोगों की तलाश पुलिस कर रही है। गिरफ्तार चारों युवकों को नरसिंहपुर जेल भेज दिया गया। वहीं डरे सहमें पीडि़त युवक निवासी बगासपुर अनिल विश्वकर्मा एवं मोहित झारिया मवई निवासी मीडिया सामने आए और उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर हम दोनों के साथ एक माह पूर्व बेरहमी से मारपीट की है जिसका वीडियो वायरल हुआ है।

इनका कहना… हैं 

छह आरोपियों में से चार की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेज दिया गया है जो कि सभी श्रीनगर निवासी है बाकी दो लोगों की तलाश जारी है उन्हें भी हमारी टीम जल्द गिरफ्तार कर लेगी मैं खुद अपनी टीम के साथ श्रीनगर ग्राम पहुंचा था वहां पर सारी स्थितियां सामान्य है जल्द ही हमारी टीम बाकी आरोपियों को तलाश कर गिरफ्तार किया जाएगा।

  संदीप भूरिया- एडिशनल एसपी नरसिंहपुर 

अमानवीय कृत्य करने वालों पर की जाए सख्त करवाई, विश्व हिंदू परिषद ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ग्राम पंचायत श्रीनगर में समुदाय विशेष के लोगों द्वारा अन्य समुदाय के दो लडक़ों के साथ बेरहमी से की गई मारपीट को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है। इसी मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने एसडीएम एवं गोटेगांव थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि 14 जून को दो मासूम लडक़ों को बहुत ही अमानवीय तरीके से नग्न करके उनके साथ मारपीट करते हुए वीडियो बनाकर वायरल किया गया है। इन लोगों ने दोनों युवकों को मरणासन्न होने की स्थिति में छोड़ा। विश्व हिंदू परिषद ने ज्ञापन देकर मांग की है कि घटना में शामिल लोगों को चिन्हित कर सख्त से कार्य कार्यवाही यदि नहीं की जाती है तो क्षेत्र के समस्त हिंदू संगठन एवं क्षेत्रीय लोग उग्र आंदोलन करेंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button