हत्या के फरार आरोपी ने जनपद सदस्य से की 5 लाख की अडीबाजी, रुपए नहीं देने पर की फायरिंग
हत्या के फरार आरोपी ने जनपद सदस्य से की 5 लाख की अडीबाजी, रुपए नहीं देने पर की फायरिंग
यशभारत नर्मदापुरम। जिले में अपराधियों पर पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा है। हत्या, चोरी ,लूट की घटना लगातार हो रही हैं। अपराधी बेखौफ होकर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। रविवार हत्या के फरार आरोपी ने पिपरिया रोड स्थित ढाबे पर जमकर आतंक मचाया। पांच लाख की अड़ी डालने के बाद देसी कट्टे से फायरिंग कर दी। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार रात शोभापुर रोड स्थित नन्नू महाराज के ढाबे पर हत्या के फरार आरोपी रज्जू पूर्बिया ने गोलियां चला दीं। ज्ञात हो कि रज्जू पूर्बिया नगर के बहुचर्चित रवि विश्वकर्मा हत्याकांड का आरोपी है। जिसको बीते दिनों रवि हत्याकांड का आरोपी मानते हुए न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुना दी है। आरोपी जिसमें फरार है। आरोपी ने फरारी के दौरान भाजपा के जनपद सदस्य नरसिंह रावत से 5 लाख रुपए की अड़ीबाजी की। रुपए नहीं देने पर जान से खत्म करने की धमकी दी। जिसको लेकर फरियादी काफी डरा हुआ था और उसने मंगलवार को देर रात मंगलवार पुलिस थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया। मामले को लेकर सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा हो रहा है कि हत्या का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में क्यों नहीं आया? मामला सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहा है।







