भोपाल

बिल्डर ने पंचायत में बंधक रखे प्लाट को बेच कर ठेकेदार को लगाया 18 लाख का चूना 

बिल्डर ने पंचायत में बंधक रखे प्लाट को बेच कर ठेकेदार को लगाया 18 लाख का चूना
भोपाल यशभारत। राजधानी में एक बिल्डर ने पंचायत के पास बंधक रखे प्लॉट को बेचकर एक ठेकेदार को 18 लाख रुपए का चूना लगा दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
स्टेशन बजरिया एसआई अरविंद ठाकुर के मुताबिक चांदबढ़ में रहने वाले चेत नारायण सिंह(50) ठेकेदारी करते हैं। उन्होंने 2021 में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाने वाले बिल्डर विवेक सिंह और उनके पार्टनर नरेंद्र विश्वकर्मा को 18 लाख रुपए दिए थे, लेकिन वह रकम लौटा नहीं रहे थे। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच तय हुआ है कि वह बोरदा स्थित कॉसमॉस सिटी में 18 लाख रुपये के बदले एक प्लॉट दे देंगे। इतना ही नहीं दोनों पक्षों की सहमति से अनुबंध भी हो गया और छह महीने में रजिस्ट्री कराने की बात भी तय हो गई थी। इसी बीच फरियादी को पता चला कि उक्त प्लॉट ग्राम पंचायत के पास बंधक रखे हुए हैं। इसका पता चलने के बाद जब फरियादी ने आरोपियों से संपर्क किया तो वह टालमटोल करने लगे। बाद में उन्होंने रकम लौटाने से इंकार कर दिया और फोन उठाना भी बंद कर दिया। तंग आकर फरियादी ने थाना पुलिस को लिखित में आवेदन दे दिया। जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी बिल्डरों पर केस दर्ज कर लिया। हालांकि पुलिस ने अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button