भोपाल

पुलिस ने निकाली जन-जागरूकता रैली, किया जन संवाद 

पुलिस ने निकाली जन-जागरूकता रैली, किया जन संवाद
भोपाल यशभारत । नशे से दूरी, है जरूरी अभियान के तहत कल भोपाल शहर में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने जन जागरूकता रैली निकाली और जन संवाद किया। प्रदेशभर में चलाए जा रहे इस 15 दिवसीय विशेष अभियान में स्कूली बच्चे, नगर रक्षा समिति, शक्ति समिति की महिलाएं तथा गणमान्य नागरिक हिस्सा ले रहे हैं। नशे के खिलाफ अभियान में सहभागिता देने तथा नशे से अपने परिवार रिश्तेदारों को जागरूक करने के लिए आमजनों को समझाइए दी गई। वहीं पुलिस ने नारे लगाए गए और नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई।
अभियान के अंतर्गत नगरीय पुलिस के समस्त थाना क्षेत्रों में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे युवाओं को नशे से दूर रखना, नशा करने वालों को समझाइश देना तथा समाज में नशा उन्मूलन के प्रति एक मजबूत संदेश देना है। 15 दिवसीय अभियान के दौरान शैक्षणिक संस्थानों, बस्तियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जनसंवाद, पंपलेट वितरण, वीडियो प्रदर्शनी, पोस्टर प्रदर्शन जैसे माध्यमों से जागरूकता फैलाई जाएगी। पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल हरिनारायण चारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अवधेश गोस्वामी एवं पुलिस उपायुक्त जोन-3 रियाज इकबाल के निर्देशन में नशा मुक्ति अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, हनुमानगंज, कोतवाली, शाहजहाँनाबाद संभाग के सहायक पुलिस आयुक्त एवं समस्त थाना प्रभारी एवं थाना स्टाफ ने ‘‘नशे से दूरी, है जरूरी’’ अभियान के अंतर्गत वाहन रैली निकाली। यह रैली बस स्टेण्ड से शाहजहाँनाबाद, तीन मोहरा, एलबीएस,रायल मार्केट, इमामीगेट, पीरगेट, पालिटैक्निक, वीआईपी रोड होकर लालघाटी चौराहे पर पहुचकर समाप्त हुई। इसके बाद पुलिस उपायुक्त जोन-3 रियाज इकबाल ने आमजन को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button