देश

ट्रक चालक को आरटीओ ने जड़ा थप्पड़, आक्रोशित वाहन चालकों ने गुलवारा – द्वारा में नेशनल हाईवे पर लगाया जाम, कई घंटे बाधित रहा यातायात

Screenshot 20250716 114719 WhatsApp2

Screenshot 20250716 115035 WhatsApp2 Screenshot 20250716 114703 WhatsApp2 Screenshot 20250716 114708 WhatsApp2

कटनी, यशभारत। आरटीओ की अवैध वसूली के चलते नेशनल हाइवे 30 में आज सुबह उस वक्त भीषण जाम लग गया जब आरटीओ ने एक वाहन चालक को चेकिंग के दौरान थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद हाइवे में दोनो तरफ भीषण जाम लग गया। आरटीओ अमले द्वारा वाहन चेकिंग के नाम से नितप्रति अवैध वसूली की शिकायतें अब सरेआम चर्चा में आ रही है।
मिली जानकारी में बताया गया की जबलपुर-रीवा नेशनल हाइवे 30 गुलवारा, द्वारा के पास आरटीओ संतोष पाल द्वारा वाहन चेंकिंग के दौरान एक ड्राला ट्रक चालक को थप्पड़ जड़ दिया जिसके बाद नाराज चालक ने ट्रक को सड़क में खड़ा करके जाम लगा दिया। जिससे बाईपास में लगभग तीन घण्टे से ज्यादा आवागमन बाधित रहा है।
बताया जाता है की सुबह 8 बजे से लगा भीषण जाम करीब 4 घण्टे बाद 11 बजे माधवनगर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद खुला।
घटना के सबंध में स्थानीय ट्रांसपोर्ट व्यवसायी इस कि सूचना पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा को फोन पर दी जिसकी सूचना मिलते ही माधवनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद बाईपास से आरटीओ अमला लापता हो गया। घटना की वजह से आधे घंटे तक वाहन चालक परेशान रहे। मामला बाईपास की है। यहां पर आरटीओ विभाग वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान वहां से गुजरे ट्रक चालक से आरटीओ व कर्मचारियों ने 5 हजार की मांग तो वाहन चालक ने अपने सभी कागजात दिखाए और कहा किस बात के पैसे मेरे सभी दस्तावेज पूरे है कोई कमी नही है। इस बात से आरटीओ साहब इतने नाराज हो गए कि उसे थप्पड़ जड़ दिया जिसके बाद चालक हंगामा करते हुए ट्रक को सड़क में खड़ा करके जाम लगा दिया और हंगामा करने लगा। यह देखते ही वहां मौजूद आरटीओ लापता हो गया। जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। और ट्रक चालकों से बातचीत की ट्रक चालको की मांग थी की ये आरटीओ लगातार अवैध रूप से बसूली की जा रही है। जिसके कारण ट्रक चालको ने सड़क जाम कर हड़ताल कर दी बाद में माधवनगर पुलिस की समझाई व आरटीओ संतोष पाल द्वारा ट्रक चालक से माफ़ी मांगने के बाद जाम खुला सका। बताया जाता है कि ट्रक चालक का आरोप था कि उससे आरटीओ ने 5 हजार रुपए की मांग की गई और रसीद नही दी जा रही थी ऊपर से आरटीओ द्वारा गाली गलौज और मारपीट की गई। इस घटना के बाद करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा जिससे पूरे बाईपास में वाहनों की कतारें लग गई थी जिसे खुलवाने में भी पुलिस के पसीने छूट गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद वाहनों को हटवाया गया जिसके बाद यातायात बहाल हो पाया। मौके पर पहुँची पुलिस के अधिकारी ने बताया कि चालक को आरटीओ चेकिंग से कुछ आपत्ति थी जिस पर उसे समझाईश देकर जाम खुलवा दिया गया है।

बाईपास में कई बार हो चुके है भीषण हादसे

बाईपास में आरटीओ विभाग आए दिन चेकिंग लगाता है जिसकी वजह से हर समय हादसे की संभावना बनी रहती है। कई बार तो यहां पर घटनाएं हो चुकी है। समीप आरटीओ चेकिंग से बचकर भाग रहे ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी। इस तरह की कई बार घटनाएं हो चुकी है पिछले दिनो आरटीओ की अवैध बसूली का एक वीडियो भी खूब बायरल हुआ था। हैरानी की बात तो यह है कि आए दिन हो रही घटनाओं के बाद भी बाईपास के अलावा में अन्य स्थलों में कटनी आरटीओ विभाग की अवैध चेकिंग नही रुक रही है।

इनका कहना है

मौके पर पहुँची पुलिस के अधिकारी ने बताया कि चालक को आरटीओ चेकिंग से कुछ आपत्ति थी जिस पर उसे समझाईश देकर जाम खुलवा दिया गया है।

अभिनय विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक कटनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button