देश

अज्ञात वाहन ने राहगीर को मारी टक्कर : वृद्ध गंभीर रूप से घायल, वाईपास के समीप हुआ हादसा

Table of Contents

सिवनी यश भारतlसिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाईपास के समीप एक सड़क हादसा हो गया जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन और राहगीर व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में गंभीर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार एक वृद्ध व्यक्ति बंडोल बाईपास से पैदल जा रहा था। जब वह बंडोल मोड़ के समीप पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

जिसके कारण राहगीर जमीन पर गिर गया, जिसके कारण उसके हाथ,पैर, सिर सहित शरीर के अन्य अंगों में चोट आ गई। घटना की जानकारी लोगो ने पुलिस और 108 वाहन में दी, जिसके बाद घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जहां उसका उपचार जारी है। वृद्ध कौन है और कहां का रहने वाला है उसका पता नही चल पाया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। जिस जगह यह हादसा हुआ वहां लोगो का व वाहनों का आना जाना अधिक होता है। यदि घटना के समय लोग मौजूद होते या वाहन आते जाते होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस चौकी प्रभारी विनेश बघेल का कहना है कि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी।

घायल व्यक्ति की पहचान नही हो पाई है। उसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल जांच की जा रही है। पुलिस लगातार लोगो से अपील कर रही है कि सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं। बाबजूद इसके लोग लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर हादसो को अंजाम दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button