
मध्यप्रदेश में अप्रैल में गर्मी मई-जून जैसी है। मौसम विभाग के 122 साल के रिकॉर्ड में अप्रैल 2022 का पहला हफ्ता सबसे गर्म रहा। दिन का पारा 44 डिग्री पार कर गया। देश के 10 सबसे गर्म जिलों में MP के दो शहर तक आ गए। इस कारण 9 अप्रैल को दर्ज तापमान में देश के टॉप 10 गर्म शहरों में मध्यप्रदेश के राजगढ़ और दतिया रहे। प्रदेश के बाकी के शहरों में भी इसी वजह से पारा 42 से ऊपर चला गया।







