देश

220 लोगों ने एक दिन में किया रक्तदान, विधायक संदीप जायसवाल के पुत्र सिद्धार्थ जायसवाल के जन्मदिन पर मानवसेवी पहल की सर्वत्र सराहना

IMG 20260522 WA0752

कटनी, यशभारत। क्षेत्रीय विधायक सन्दीप जायसवाल के पुत्र सिद्धार्थ जायसवाल के जन्मदिन पर उनके मित्रों, समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान का नया रिकॉर्ड बना लिया। 220 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान कर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त संग्रहित कराया, जो मरीजों की जान बचाने के काम आयेगा। मानवसेवा से जुड़े इस पुनीत कार्य की सराहना की जा रही है।
बारडोली फ्यूचर फाउण्डेशन के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में सभी वर्गों के लोगों ने रक्तदान करते हुए मानवसेवा की अनूठी मिसाल पेश की। विधायक श्री जायसवाल द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर हर साल पीड़ित मानवता की सेवा के लिये रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता था लेकिन इस बार यह शिविर 17 अप्रेल को आयोजित नहीं हो सका था, जिससे कल 21 मई को आयोजित किया गया। जिला अस्पताल में दोपहर 1 बजे शुरू हुआ शिविर देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान विधायक संदीप जायसवाल के मित्रों, परिवारजनों, समर्थकों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ अपनी सहभागिता निभाई। विधायक और उनकी पत्नी श्रीमती स्मिता जायसवाल के साथ अन्य परिजनों ने स्वयं भी रक्तदान कर युवा साथियों के लिए प्रेरणा का काम किया। इस मौके पर केक काटकर सिद्धार्थ जायसवाल का जन्मदिन मनाया गया। सभी ने उन्हें बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। विधायक सन्दीप जायसवाल ने कहा कि दुर्घटना या अन्य सीरियस केसों में जब व्यक्ति को खून की जरूरत होती है तो जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में खून की पर्याप्त उपलब्धता होना चाहिए। नागरिकगण मिलकर ब्लड बैंक को सक्षम बना सकते हैं।

IMG 20260522 WA0697 IMG 20260522 WA0692 IMG 20260522 WA0698 IMG 20260522 WA0694 IMG 20260521 WA1415 1 scaled

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button