
जबलपुर यश भारत। शहर के एक गोल्ड व्यापारी के घर पर मामले से संबंधित दूसरे राज्य की अधिकारिक टीम द्वारा छापा मारा गया है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2 दिन पूर्व से ही महाराष्ट्र ,गुजरात के प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां संस्कार सिटी फेस 4 पर खड़ी हुई है और समाचार लिखे जाने तक अभी तक जांच जारी है। मामले को लेकर जब जबलपुर पुलिस से जानकारी मांगी गई तो पुलिस द्वारा मामले में जानकारी न होने की बात कही गई है। स्थानीय निवासियों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व रात में 2:00 बजे से दूसरे राज्यों की अधिकारियों की गाड़ियां संस्कार सिटी में खड़ी हुई है और संस्कार सिटी के फेस 4 पर आनंद सोनी नाम के व्यक्ति के घर में जांच जारी है मामला कहीं ना कहीं गोल्ड से संबंधित होना बताया जा रहा है। मामले को लेकर शहर के किसी भी प्रकार का कोई आधिकारिक बयान किसी भी विभाग द्वारा सामने नहीं आया है क्षेत्र वासियों का कहना है कि बुर्का पहनकर इन गाड़ियों में कुछ अधिकारी पहुंचे थे और वह आनंद सोनी के घर की जांच कर रहे थे। मामले को लेकर माढ़ोताल थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि अगर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई होगी तो टीम जाने के पूर्व थाने में कार्यवाही की जानकारी को सूचित करते हुए जाएगी।









