भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुद्वारे में टेका माथा, गुरु नानक जयंती की दी शुभकामनाएं , बोले- गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं समाज को समानता, सेवा और सद्भाव का मार्ग दिखाती हैं

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुद्वारे में टेका माथा, गुरु नानक जयंती की दी शुभकामनाएं

बोले- गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं समाज को समानता, सेवा और सद्भाव का मार्ग दिखाती हैं

भोपाल,यश भारत। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे पहुंचकर माथा टेका। इस अवसर पर उन्होंने गुरुद्वारे में उपस्थितजनों को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं दीं और गुरु नानक देव जी के आदर्शों को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने अपने विचारों और उपदेशों के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का संदेश दिया। उन्होंने समानता, सेवा, प्रेम और मानवता को जीवन का आधार बताया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकता और सद्भाव के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

डॉ. यादव ने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन और उनके उपदेश संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में आपसी भाईचारे  सहयोग और समरसता की भावना को मजबूत किया जा सकता है। इस अवसर पर गुरुद्वारे में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button