देशमध्य प्रदेश
अश्लील फिल्म देखने से रोकने पर पत्नी की नृशंस हत्या : घर में चोरी की कहानी से पुलिस को उलझाया…. अंततः सबूतों ने दे दी गवाही…. पढ़ें खौफनाक घटनाक्रम

रीवाIरीवा में हत्या के एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर किसी की भी रूह काँप जाए…. l मनगवां के ग्राम सथिनी में मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखने से रोकने पर पति ने अपनी पत्नी का कंबल से मुंह दबाकर मौत के घाट उतार दिया…. इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने हत्या के बाद घटना को चोरी की वारदात का रूप देने का प्रयास किया था। लेकिन बच्चे ने पुलिस को यह बता दिया की दोनों के बीच झगड़ा हुआ था l मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
बताया जा रहा है कि महिला पुष्पा पटेल (28) का शव 29 जून की सुबह ग्राम सथिनी स्थित उसके घर में मिला था। पति अशोक पटेल (30) ने पुलिस को बताया कि रात में चोर घर में घुसे और लाखों का सामान चुराने के पत्नी की हत्या कर दी। हालांकि, घटनास्थल की में पुलिस को यह कहानी संदिग्ध लगी। इसके बाद पुलिस ने तमाम सबूतो को इकट्ठा कर आरोपी को दबोच लिया l







